8:07 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

ककोड़ा मेले से विदाई की तैयारी शुरू

ककोड़ा मेले से विदाई की तैयारी शुरू, गंगा स्नान के बाद लौटने लगे श्रद्धालु; बाजारों में खरीदारी की रौनक बरकरार

ककोड़ा (बदायूं)। मेला ककोड़ा में दूज के अवसर पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर गंगा मैया को प्रणाम किया और सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान और पूजा-अर्चना के बाद अब श्रद्धालुओं ने मेले से अपने घरों की ओर लौटने की तैयारी शुरू कर दी है।

श्रद्धालुओं की वापसी के साथ ही गंगा किनारे रेत पर बसी अस्थायी बस्ती भी धीरे-धीरे उजड़ने लगी है। कई स्थानों पर तंबू और अस्थायी ठिकानों को समेटने का सिलसिला शुरू हो गया है। मेले में कई दिनों तक चहल-पहल रहने के बाद अब धीरे-धीरे रौनक कम होने लगी है।

हालांकि मेले के बाजारों में अभी भी खरीदारी का उत्साह बना हुआ है। बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। लोग घरेलू सामान, खिलौने, खानपान और जरूरत की अन्य वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।

धार्मिक आस्था, गंगा स्नान और मेले की रौनक के बीच अब ककोड़ा मेले का समापन धीरे-धीरे करीब आता दिखाई दे रहा है। श्रद्धालु गंगा मैया को प्रणाम कर यादगार अनुभवों के साथ अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.