बदायूं में बड़ा फेरबदल: आदित्य बने नए अपर पुलिस अधीक्षक, डॉ. हृदेश कठेरिया लखनऊ भेजे गए।
बदायूं 25 नवंबर ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए। इनमें बदायूं से जुड़े दो बड़े नाम भी शामिल हैं।
तबादला सूची के अनुसार आदित्य को आगरा से बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। वहीं बदायूं में तैनात रहे डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं से यातायात निदेशालय, लखनऊ भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि शासन स्तर से जारी सूची में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी के पुलिस कमिश्नरेट सहित कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ अधिकारियों को एएनटीएफ, पीएसी और पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में भी तैनाती मिली है।
बदायूं में नए अपर पुलिस अधीक्षक के आने से जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com