


बरेली। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड एवं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज, बरेली में आयोजित क्षेत्रीय माटी कला मेला-2026 के अंतर्गत भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कवियों और शायरों ने अपनी ओजस्वी कविताओं, हास्य-व्यंग्य और शानदार शायरी से श्रोताओं का मन मोह लिया। देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित रचनाओं ने खूब सराहना बटोरी। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में साहित्य और संस्कृति के संगम के साथ स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने तथा मिट्टी से बने उत्पादों का दैनिक जीवन में उपयोग बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और साहित्यकारों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने माटी कला को भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा बताया। कार्यक्रम के समापन पर कवियों एवं शायरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, रामकिशोर, संरक्षक जेआर गुप्ता, वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़, उपेंद्र सक्सेना, दीपक मुखर्जी ‘दीप’, राजकुमार अग्रवाल ‘राज’, मुकेश मीत सहित माटी कला मेले के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com