2:24 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में मतदाता जागरुकता पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 19 नवंबर 2026को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं मतदाता साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संध्या सक्सेना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य भी है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं जागरुक मतदाता बनने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मतदाता साक्षरता क्लब के संयोजक डॉ. ऋषभ भारद्वाज एवं सदस्य डॉ. भावना सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. वंदना एवं डॉ. वेद प्रकाश शामिल रहे।

प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सना एवं बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा खुशी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा अंशिका द्वितीय तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नेहा तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा शत-प्रतिशत मतदान के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.