2:24 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

सिद्धि योग में बनेगी हरि प्रबोधिनी 20 या 21 नवंबर: आचार्य राजेश कुमार शर्मा

सिद्धि योग में बनेगी हरि प्रबोधिनी 20 या 21 नवंबर: आचार्य राजेश कुमार शर्मा

कब है हरि प्रबोधिनी एकादशी?

20 को उठाएंगे देव 21 को रहा जाएगा व्रत


कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन चातुर्मास समाप्त होने के साथ श्री विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। जानते हैं आचार्य राजेश कुमार शर्मा से कब है हरि प्रबोधिनी एकादशी?

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही मांगलिक और शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं। इस साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दो दिन होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि किस दिन देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त,

देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, हरि प्रबोधिनी एकादशी, देवउठावनी एकादशी, देव ग्यारस और कार्तिकी एकादशी आदि के नाम से जानते हैं।
आचार्य राजेश कुमार शर्मा बताते हैं द्रिक पंचांग के अनुसार, बरेली मंडल में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को प्रातः 7:17 से 21 नवंबर, शनिवार को प्रातः 6:33 तक है। ऐसे में स्मार्त परंपरा के अनुसार, गृहस्थ लोग 20 नवंबर, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी का व्रत रखें। वहीं, वैष्णव परंपरा का पालन करने वाले साधक 21 नवंबर, शनिवार को गौण देवउठनी एकादशी का व्रत रखें।
सर्वमान्य मत के अनुसार 20 नवंबर को ही हरि प्रबोधिनी एकादशी मानना शास्त्र सम्मत रहेगा यद्यपि कुछ जनमानस 21 नवंबर को भी मानेंगे यह उनकी इच्छा पर निर्भर करेगा।

देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त-
प्रातः 5:02 से 5:45 तक

अभिजीत मुहूर्त-

दोपहर 11:36 से 12:19 तक

गोधूलि मुहूर्त-
सायं 5:27 से 5:53 तक

देवउठनी एकादशी पारण का समय

20 नवंबर को व्रत रखने वाले व्रती 21 नंवबर को व्रत का पारण कर सकते हैं। इस दिन दोपहर 01:11 से 03:18 के बीच व्रत खोल सकते हैं।

वहीं, 21 नवंबर को व्रत रखने वाले साधक 22 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत का पारण करें। इस दिन आप प्रातः 06:49 से 08:56 के बीच व्रत खोल सकते हैं। पारण के दिन द्वादशी सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।

देवउठनी एकादशी व्रत पर जपें ये मंत्र
ॐ अं वासुदेवाय नम:
ॐ आं संकर्षणाय नम:
ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
ॐ नारायणाय नम:
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ विष्णवे नम:
ॐ हूं विष्णवे नम:

देवउठनी एकादशी

हिंदू धर्म में हरि प्रबोधिनी
एकादशी का विशेष महत्व है। पद्म पुराण के उत्तर खंड में इस एकादशी के महत्व के बारे में बताया गया है। इसके अनुसार इस दिन व्रत रखने से हर तरह के पापों से मुक्ति मिलने के साथ पुण्यों की वृद्धि होती है। इसके साथ ही धन-ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि के साथ सुख मिलता है। इसके साथ ही कई सौ राजसूय यज्ञ के बराबर फलों की प्राप्ति हो सकती है।

इस अवधि में शुभ मांगलिक कार्यक्रम की तिथियां

20,21,24,25,26 नवंबर

2,3,4,5,6,11,12 दिसंबर
जनवरी 2027 के शुभ मुहूर्त

15, 18, 24,25,26, 31

फरवरी 2027 के शुभ मुहूर्त

2, 3, 10, 11, 21, 22, 25

मार्च 2027 के शुभ मुहूर्त

1, 2, 4, 5, 10, 11, 14, 15

(नोट: 15 मार्च 2027 से मीन संक्रांति / खरमास शुरू होने के कारण 14 अप्रैल 2027 तक विवाह के मुहूर्त नहीं हैं)।

आचार्य राजेश कुमार शर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.