12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तमंचा और दो कारतूस के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली समेत कई थानों में दर्ज हैं 18 मुकदमे

अलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तमंचा और दो कारतूस के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली समेत कई थानों में दर्ज हैं 18 मुकदमे

केशव गुप्ता

बदायूं। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना अलापुर पुलिस ने ककराला-आसपुर रोड स्थित पश्चिमी पुल के पास हिदायत अली खां मस्जिद के बराबर खाली स्थान पर दबिश देकर भूरे उर्फ संजीव पुत्र हरिशंकर निवासी वार्ड नंबर-04, मोहल्ला काजी हाउस, कस्बा एवं थाना अलापुर को गिरफ्तार किया।
बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 289/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
दिल्ली और बदायूं में दर्ज हैं 18 मुकदमे
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों और थाना अलापुर में चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 18 मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख किया गया है। इनमें तुगलक रोड, मॉडल टाउन, अमर कॉलोनी, गुलाबी बाग, सराय रोहिल्ला और पश्चिम विहार के मामले भी शामिल हैं।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.