12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

होटल के ट्रांसफार्मर से तेल और तांबा चोरी मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट

बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित होटल अजीत ग्रैंड्योर के निजी ट्रांसफार्मर को दो दिन पहले चोरों ने निशाना बना लिया। चोर ट्रांसफार्मर से तेल और तांबा चोरी कर उसे क्षतिग्रस्त कर गए। उक्त मामले में होटल संचालिका की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होटल की संचालिका सुषमा पत्नी अजीत कुमार सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका होटल हिमगिरी कोल्ड स्टोर के बराबर में स्थित है। होटल में विद्युत आपूर्ति के लिए 250 केवीए का निजी ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। आरोप है कि 13 नवंबर की रात अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर से तेल और तांबा चोरी कर ले गए तथा उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। काफी जानकारी करने के बाद भी चोरों का पता नहीं चलने पर उन्होंने रविवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.