12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को मिलेगा जिला स्तर पर खेलने का मौका

कादरचौक। ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी के क्रीड़ा मैदान में परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा इकाई कादरचौक के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रिजेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मैदान पर दौड़, कबड्डी, खो-खो और गोला फेंक सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद शिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जहां वे अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ब्रिजेश यादव, हरीश यादव, पीटीआई मुकेश यादव, अहिलकार यादव, करूनेश यादव, रामवीर यादव, संजय सिंह, महेश चन्द्र, मनोज बघेल, कृष्ण पाल सिंह, अरविन्द कुमार, भुवेन्द्र कुमार, विजेन्द्र पाल, नेम सिंह, अशोक कुमार, ह्रदेश चन्द्र माथुर, चन्द्रभान, कृष्णा यादव, रीना चौधरी, सरोजिनी गुंजाल, कामिनी रानी, मोहम्मद विकारुद्दीन, यासिर इरफान, मोहम्मद सलीम एवं जमीर अहमद सहित अनेक शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.