बिल्सी। सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 46 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। वरिष्ठ चिकित्सक डा.पीके शर्मा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को विशेष रूप से अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत होती है। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय लिया गया आहार न केवल मां के स्वास्थ्य के लिए, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। गर्भवती महिलाओं को अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दूध, दही, दालें, अंडा, अंकुरित अनाज और पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल करना चाहिए। साथ ही, उन्हें तले-भुने और अधिक मसालेदार खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन भी जरूरी बताया गया है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था में असंतुलित या जंक फूड का सेवन शिशु के विकास में बाधा डाल सकता है और मां के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इस मौके पर अधीक्षक डा अनिल कुमार गुप्ता, सुमन शर्मा, शशिवाला, प्रतिक्षा भारद्वाज आदि मौजूद रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com