12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

वृद्धाश्रम में रह रही माता का कराया पथरी का ऑपरेशन

बिल्सी। रिश्तों और अपनों से दूर वृद्धावस्था में जीवन गुजार रही माता चंद्रावती के लिए कुछ समाजसेवी सहारा बनकर सामने आए। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया स्थित वृद्धाश्रम में पिछले कई वर्षों से रह रहीं चंद्रावती की पित्त की थैली में पथरी थी। बीमारी के चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। इसकी जानकारी होने पर समाजसेवियों ने उनके उपचार की जिम्मेदारी उठाई और सहसवान में सफलतापूर्वक उनका ऑपरेशन कराया। चंद्रावती का ऑपरेशन चिकित्सक आदित्य गुप्ता ने पूरी तरह निशुल्क किया है। इस मानवीय कार्य में संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा, डॉ. अमित माहेश्वरी, उमेश चंद शर्मा, हरिओम, राहुल कुमार और शिव गौड़ ने विशेष सहयोग किया। समाजसेवियों की इस पहल ने यह संदेश दिया कि सेवा और संवेदना के लिए खून का रिश्ता होना जरूरी नहीं है। अनजान लोगों के दुख-दर्द को अपना समझकर उनकी मदद करना ही सच्ची मानवता है। वृद्धाश्रम में रह रही चंद्रावती के उपचार में मिला यह सहयोग उनके लिए किसी अपने के साथ से कम नहीं है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.