5:37 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गरजें किसान संघ के पदाधिकारी, प्रदेश नेतृत्व ने दिया साफ संदेश

उझानी में गरजें किसान संघ के पदाधिकारी, प्रदेश नेतृत्व ने दिया साफ संदेश – अब गांव-गांव में होगा संगठन का विस्तार।

खाद-बीज, आवारा पशु और फसल के दाम पर उठे तीखे सवाल, 9 जिलों के पदाधिकारियों ने भरी हुंकार।

उझानी (बदायूं) 14 नवंबर।

भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश की प्रांत बैठक कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में पूरे दमखम के साथ संपन्न हुई। बैठक में सिर्फ औपचारिकता नहीं हुई, बल्कि किसानों की जमीनी समस्याओं पर खुलकर और तीखी चर्चा हुई। प्रदेश नेतृत्व ने जिलों के पदाधिकारियों को साफ संदेश दिया – संगठन अब कागजों में नहीं, गांव-गांव में दिखना चाहिए।

बैठक में संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड शिवाकांत दीक्षित, प्रदेश महामंत्री राज सिंह भाई साहब, प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश शाह और प्रदेश कोषाध्यक्ष ऋषि भाई मौजूद रहे।

बैठक में आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, पीलीभीत, एटा, बदायूं और मैनपुरी के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और कोषाध्यक्ष पहुंचे। सभी ने अपने-अपने जिलों की हकीकत प्रदेश नेतृत्व के सामने रखी।

बदायूं की टीम रही सबसे आगे
बदायूं से जिला अध्यक्ष हरबंस यादव पहलवान, जिला मंत्री दुष्यंत शर्मा, ब्रज मंत्री अभिमन्यु प्रताप सिंह के साथ अजीत प्रताप, अनूप यादव, उर्वेश यादव, सेवेंद्र, मानसिंह और राजू ने मोर्चा संभाला। बदायूं की टीम ने जिले में संगठन की सक्रियता की जानकारी दी और किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया।

बैठक में खाद-बीज की किल्लत, सिंचाई की समस्या, फसल का उचित मूल्य न मिलना, आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही फसल और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक न पहुंचने जैसे मुद्दों पर तीखी चर्चा हुई। तय हुआ कि किसान की हर समस्या पर संघ मजबूती से आवाज उठाएगा।

प्रदेश नेतृत्व ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि संगठन को निष्क्रिय नहीं रहने दिया जाएगा। नियमित बैठक, गांव-गांव संपर्क और किसानों के हित में रचनात्मक व आंदोलनात्मक कार्य अब और तेज होंगे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया – किसान के हित में कोई समझौता नहीं, संघर्ष और सेवा दोनों जारी रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.