।

नगर अध्यक्ष भाजपा सचिन अग्रवाल ‘बंटी भैया’, प्रभात राजपूत व विवेक छाबड़ा सहित गणमान्यजन रहे मौजूद, विद्यार्थियों ने मचाया धमाल।
उझानी (बदायूं) 14 नवंबर।
उझानी में शनिवार को स्काई विंग्स स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के पहुंचने पर स्कूल परिवार की ओर से फूल-मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। तालियों की गड़गड़ाहट और विद्यार्थियों के उत्साह से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा सचिन कुमार अग्रवाल ‘बंटी भैया’ चेयरमैन केंद्रीय उपभोक्ता भंडार प्रभात राजपूत एवं स्कूल के चेयरमैन विवेक छाबड़ा सहित अन्य गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के मनमोहक नृत्य, नाटक, भाषण और गीतों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का संदेश भी दिया गया। मंच पर प्रतिभा दिखा रहे बच्चों का अतिथियों ने उत्साहवर्धन किया और तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि स्काई विंग्स स्कूल उझानी क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। यहां बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास की शिक्षा भी दी जा रही है। यही वजह है कि अभिभावकों का विश्वास स्कूल के प्रति लगातार बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और नगर के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अंत में स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com