।
बच्चों ने लगाए चटपटे व्यंजनों के स्टॉल, केक काटकर मनाई खुशियां, क्विज-नृत्य ने जीता दिल।
उझानी (बदायूं) 14 नवंबर।
मदर शील मेमोरियल एकेडमी में शनिवार को बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, खुशियों और रंग-बिरंगी गतिविधियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें एक यादगार दिन का अनुभव कराना था।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इनमें भेलपुरी, छोले चाट, चना चाट, पापड़ी चाट, गोलगप्पे, समोसे, बिरयानी, पकौड़ी, पॉपकॉर्न, कोल्ड ड्रिंक, जूस सहित अनेक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने स्वयं अपने स्टॉल संभाले और पूरे उत्साह के साथ अपने मित्रों एवं शिक्षकों को खाने-पीने की चीजें परोसीं।
इसके साथ ही रिंग गेम, बॉल गेम, ग्लास गेम सहित कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
बाल दिवस के इस विशेष अवसर पर केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया। बच्चों के चेहरे पर केक काटने की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। इसके अतिरिक्त बच्चों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।
कविता पाठ, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू थरेजा एवं डायरेक्टर भारत थरेजा ने बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन, उनके विचारों तथा बच्चों के प्रतिन उनके विशेष स्नेह के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों कोवन बाल दिवस के महत्व से परिचित कराते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सपने, शिक्षा, संस्कार और रचनात्मकता ही एक उज्ज्वल राष्ट्र का निर्माण करते हैं।
उन्होंने बच्चों को हमेशा जिज्ञासु बने रहने, खूब सीखने, अनुशासन में रहने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग और योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर इस दिन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय का वातावरण पूरे दिन हँसी, उत्साह और आनंद से गूंजता रहा।
अंत में सभी बच्चों ने इस विशेष आयोजन का भरपूर आनंद लिया। बाल दिवस का यह उत्सव बच्चों के लिए केवल मनोरंजन का अवसर ही नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और खुशियाँ बाँटने का एक सुंदर संदेश भी लेकर आया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com