I
राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 5 नवंबर 2026 को रसायन विज्ञान तथा वनस्पति विज्ञान विभाग में विभागीय परिषदों का पुनर्गठन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को बढ़ावा देना तथा उन्हें विभागीय गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ना है। रसायन विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. बृजेश कुमार के निर्देशन में अलशिफा अध्यक्ष और शिफा उपाध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मिति से बनी। तनिष्का को सचिव तथा प्रेरणा शर्मा को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई। आभा और अक्शा रानी कक्षा प्रतिनिधि बनाई गईं। वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. वेद प्रकाश के निर्देशन में शिखा अध्यक्ष और मिश्रा नाज़ उपाध्यक्ष बनीं। तनिष्का गुप्ता सचिव, अलशिफा उपसचिव और आभा यादव सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिषदें छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, निर्णय कौशल और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. अर्चना पाण्डेय के साथ महाविद्यालय के अन्य स्टाफ एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com