2:32 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान -भाजपा नेता विक्रांत यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

सहसवान में भाजपा के लोकप्रिय नेता विक्रांत यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, बधाई देने वालों का लगा तांता

सहसवान (बदायूं)। वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव का जन्मदिन गुरुवार को उनके कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास, प्रेम और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि विक्रांत यादव जी क्षेत्र के लोगों के दिलों में कितनी गहरी जगह बनाते हैं।

ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चाहने वालों, भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर के संभ्रांत नागरिकों और पत्रकार बंधुओं ने केक काटकर बड़ी ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाओं से लादकर, गले मिलकर और मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि विक्रांत यादव जी एक सच्चे जनसेवक हैं। उनका स्वभाव सरल, सौम्य और मिलनसार है। वे हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह और हर व्यक्ति का सम्मान करना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।

लोगों ने कहा कि विक्रांत यादव जी ने हमेशा संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। युवा कार्यकर्ताओं के लिए वे प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में हमेशा नया जोश और ऊर्जा रहती है।

इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि विक्रांत यादव जी हमेशा स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और इसी तरह समाज सेवा और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें।

अंत में विक्रांत यादव जी ने सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं जीवन भर आप सभी की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.