11:19 pm Monday , 9 November 2026
BREAKING NEWS

हिंदू रक्षा दल ने बदायूं और शिकारपुर में हनुमान जी को चढ़ाया चोला

हिंदू रक्षा दल ने बदायूं और शिकारपुर में हनुमान जी को चढ़ाया चोला, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे मंदिर

बदायूं। हिंदू रक्षा दल, बदायूं (उत्तर प्रदेश) की ओर से धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ हनुमान जी को चोला चढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बदायूं के टाइल वाले मंदिर तथा सहसवान क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर स्थित हनुमान मंदिर में बजरंगबली को चोला अर्पित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जय बजरंगबली, जय श्रीराम तथा हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.