बरेली एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का आत्मीय स्वागत, डॉ. राकेश प्रजापति ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ किया अभिनंदन
बरेली। बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं 126 आंवला विधानसभा क्षेत्र से संभावित विधायक प्रत्याशी डॉ. राकेश प्रजापति ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव का स्वागत किया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com