बदायूं-दातागंज मार्ग की बदहाली को लेकर समाजसेविका ने उठाई आवाज, वीडियो वायरल
बदायूं। बदायूं से दातागंज जाने वाले मार्ग की खराब हालत को लेकर समाजसेविका ने आवाज उठाई है। उन्होंने सड़क की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो वायरल हो रहा है।
वीडियो के माध्यम से उन्होंने मार्ग की समस्या को सामने रखते हुए क्षेत्रीय सांसद और विधायक से सड़क का निर्माण कराए जाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com