12:36 pm Saturday , 28 November 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक -खेत के रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष — लाठी-डंडों से तीन लोगों को पीटा

बदांयू -खेत के रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष — लाठी-डंडों से तीन लोगों को पीटा, महिला को भी नहीं बख्शा।

कादरचौक (बदायूं)28 नवंबर ।

खेत के रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि 4 लोगों ने लाठी-डंडे लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों को पीट दिया। बचाने आई महिला को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम बिरौतिया नगला, थाना कादरचौक निवासी सुबोध कुमार पुत्र आशाराम ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि 27 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे की बात है। खेत के रास्ते के विवाद को लेकर उनके गांव के अमर सिंह पुत्र हौरीलाल व विवेक पुत्र भीमसेन व रामविलास व दुर्गाप्रसाद पुत्र जगदीश, निवासी ग्राम उझानी, लाठी-डंडे लेकर उनके भाई का मेरा को गंदी-गंदी गालियां देने लगे।

आरोप है कि जब भाई ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने मारने-पीटने लगे। जब भाई की पत्नी ने अपने पति को बचाया तो आरोपियों ने उसे भी मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उनका छोटा भाई अशोक भी वहां पहुंचा तो उसे भी मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

मारपीट में तीनों को खुली व गुम चोटें आई हैं। पीड़ित सुबोध कुमार ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मेडिकल व बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.