12:26 pm Saturday , 28 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली -सगे भाई ने ही कर दी भाई की पिटाई

बिसौली -सगे भाई ने ही कर दी भाई की पिटाई — गाली का विरोध किया तो लाठी-डंडों से मारकर सिर फोड़ा।

जान से मारने की धमकी देकर भागा।

बिसौली (बदायूं) 28 नवंबर।

सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई ने छोटे भाई को गंदी-गंदी गालियां दीं और विरोध करने पर लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मार-पीट कर सिर फोड़ दिया। आस-पास के लोगों के आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बद्री प्रसाद कॉलोनी, वार्ड नं०-8, थाना व कस्बा बिसौली निवासी विकास पुत्र लटूरी लाल ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिसौली को दी तहरीर में बताया कि 27 नवंबर की दोपहर की बात है। उनका बड़ा भाई शिवकुमार उन्हें गंदी-गंदी गालियां दे रहा था।

आरोप है कि जब विकास ने गाली देने का विरोध किया तो शिवकुमार ने उन्हें लात-घूंसों व लाठी-डंडों से जमीन पर गिराकर मारा-पीटा। मारपीट में विकास के शरीर में जगह-जगह गुम चोटें आईं और सिर में खुली चोट आई।

चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग आ गए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। विकास ने बताया कि उन्हें आरोपी से अपनी जान-माल का खतरा है।

पीड़ित ने 27 नवंबर को ही थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक सुभाष सिंह को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि मेडिकल व बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.