अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक युवक का शव घर के पास कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के माठा गांव में 25 वर्षीय सोनू गोसाईं का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से बरामद हुआ।
जानकारी के मुताबिक, सुबह युवक बिस्तर से गायब मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुएं के पास चप्पल मिलने पर शक हुआ, जिसके बाद कुएं में तलाश करने पर युवक का शव मिला।
परिजनों के अनुसार, सोनू अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन शाम को अकेले ही घर लौट आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com