7:03 am Saturday , 28 November 2026
BREAKING NEWS

शांति भंग की आशंका में पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा, एसडीएम के समक्ष पेश

कुंवरगांव। थाना कुंवरगांव पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाकर शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम कसेर निवासी हरप्रीत पुत्र गंगादयाल (20) और ग्राम कसेर पनौटा निवासी नरेशपाल पुत्र वेदराम (23) व राजकुमार पुत्र श्याम बिहारी (22) शामिल हैं। इनके अलावा ग्राम कासिमपुर निवासी सलमान पुत्र नूर मोहम्मद (28) और नूर मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय करीमुल्ली (55) को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पांचों व्यक्तियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसी के चलते उन्हें हिरासत में लेकर उपजिलाधिकारी सदर, बदायूं के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक सुकेन्द्र पाल सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेश तथा कांस्टेबल अजय कुमार और अंकित कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.