दो बाइकों की भिड़ंत में 22 वर्षीय युवक गंभीर घायल, बरेली रेफर
केशव गुप्ता
उसावां। कस्बे में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर फतेहगढ़ चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए बरेली ले गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कस्बे के एक वार्ड निवासी डॉ. कृपाल वर्मा का नाती शिवम (22) पुत्र बंटू शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान फतेहगढ़ चौराहे के पास उसकी बाइक आगे चल रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल शिवम को तत्काल उपचार के लिए बरेली ले गए। वहीं, हादसे के बाद दूसरी बाइक का सवार मौके से फरार हो गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com