10:01 pm Friday , 27 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली बलीमे की दावत में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट

बलीमे की दावत में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट — लात-घूंसों और लाठी-डंडों से युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपी।

बिसौली (बदायूं) 27 नवंबर।

मोहल्ला तकिया में बलीमे की दावत खाने गए युवक के साथ पुराने झगड़े को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5 लोगों ने युवक को घेरकर गंदी-गंदी गालियां दीं और लात-घूंसों व लाठी-डंडों से जमकर पीटा। आसपास के लोगों के आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला शीश महल वार्ड नंबर-21, थाना व कस्बा बिसौली निवासी बहारे आलम पुत्र जफर नूर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 25 नवंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनका लड़का फैजान मोहल्ला तकिया में बलिमे की दावत खाने गया था।

आरोप के मुताबिक, वहां मोहल्ला तकिया निवासी जुबैर पुत्र शकील, इमरान पुत्र रफीक व मोहम्मद करुला थाना कटघर, मुरादाबाद निवासी तथा उक्त लोगों के रिश्तेदार अज़ीम पुत्र लियाकत व अरमान पुत्र लियाकत, जो बलिमे की दावत में आए हुए थे, ने फैजान को देखकर पुराने झगड़े को लेकर गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं।

पीड़ित पिता का आरोप है कि इसके बाद सभी ने फैजान को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारना-पीटना शुरू कर दिया, जिससे फैजान के शरीर में जगह-जगह गुम व खुली चोटें आई हैं। आसपास के लोगों को आता देख उक्त सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

बहारे आलम ने बताया कि उन्होंने 25 नवंबर को ही अपने बेटे का मेडिकल करवाया था। इसके बाद 26 नवंबर को वह तहरीर देने थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट व गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.