10:01 pm Friday , 27 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं -नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, एक लाख जुर्माना — पूरी रकम पीड़िता को मिलेगी

बदायूं -नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, एक लाख जुर्माना — पूरी रकम पीड़िता को मिलेगी।

बदायूं 27 नवंबर ।

15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश-विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) नीरज कुमार गर्ग की अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी।

विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने कुंवरगांव थाने में आरोपी पीयूषकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शिकायत के मुताबिक, 17 सितंबर 2025 की रात करीब 12 बजे 15 वर्षीय किशोरी पशुशाला गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला आरोपी वहां पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन पशुशाला पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। इसके बाद आरोपी गेट खोलकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामले की जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दोषी को सजा सुनाई।

फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय मिलने पर संतोष जताया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.