7:07 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

आर्म्स एक्ट के दोषी को जेल में बिताई अवधि की सजा, 2 हजार रुपये जुर्माना

ऑपरेशन कन्विक्शन: आर्म्स एक्ट के दोषी को जेल में बिताई अवधि की सजा, 2 हजार रुपये जुर्माना

बदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते आर्म्स एक्ट के एक दोषसिद्ध अभियुक्त को न्यायालय ने जेल में बिताई गई अवधि की सजा और 2,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

थाना सिविल लाइन में वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमा संख्या 123/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के मामले में अभियुक्त बबलू पुत्र रामलड़ैते, निवासी कांशीराम कॉलोनी मारासराय, थाना सिविल लाइन, बदायूं के विरुद्ध विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल, पैरोकार कांस्टेबल नितिन मुकेश और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के बाद 26 नवंबर 2026 को न्यायालय CJ (JD) FTC/JM, बदायूं ने अभियुक्त को दोषसिद्ध कर जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई। साथ ही 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक सप्ताह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

इस मामले में पैरोकार कांस्टेबल नितिन मुकेश, लोक अभियोजक अमित कुमार और विवेचक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र के योगदान को सराहनीय बताया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.