8:19 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, बदायूं में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राजनीति विज्ञान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने उपस्थित सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का सामूहिक वाचन कराया तथा मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने संविधान के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. संजय कुमार तथा डॉ. गौरव कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। भारतीय संविधान के निर्माण और विभिन्न अनुच्छेदों पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें प्रथम स्थान महिमा भारती ने प्राप्त किया दूसरे स्थान पर जुबेर मिर्जा वेग तुम तीसरा स्थान संयुक्त रूप से महक और शिवकुमार ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर अस्मिता सागर, नमी, शिवानी, शिवानी वर्मा, खुशबू यादव, अनामिका सहित बड़ी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.