।
उझानी (बदायूं) 26 नवंबर ।
कोतवाली उझानी क्षेत्र में शादी समारोह में दावत खाने गए परिवार की 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों का आरोप है कि सूरजपासी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
परिजनों के अनुसार, 22 नवंबर की शाम करीब 8 बजे वे अपने परिजनों के साथ पड़ोस में हो रही शादी समारोह में दावत खाने गए थे। इसी दौरान किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अविनाश पुंढीर को सौंपी गई है।
पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com