उझानी में सड़क किनारे मिला 25 साल के युवक का शव, पूरे इलाके में सनसनी… कौन था वो? पुलिस को भी नहीं पता!
उझानी (बदायूं) 26 नवंबर ।
गुरुवार सुबह उझानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कल्याण सिंह चौक, विमला हरि ग्रींस कालौनी के सामने सड़क किनारे एक अज्ञात युवक पड़ा मिला। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई।
राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कह रही है – युवक की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई।
जबकि प्रत्यक्षदर्शी कह रहे हैं – जब युवक सड़क किनारे मिला, तब ही उसकी मौत हो चुकी थी।
अब सवाल ये है कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई? क्या ये हादसा है, या इसके पीछे कोई और वजह है? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
युवक की उम्र लगभग 25 साल,
रंग – गेहुंआ, चेहरा लंबा,
हल्की दाढ़ी-मूंछ
पहनावा – चेकदार शर्ट, नीली जींस, पैरों में सैंडल पहने हुए हैं।
पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com