8:19 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ – राजकीय महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्त्वावधान में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर मनोज कुमार ने अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल्यों एवं नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं को संविधान की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना, क्रीडा प्रभारी डॉ. वंदना, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अर्चना पांडेय, छात्रवृत्ति प्रभारी डॉ. वेद प्रकाश, रेंजर्स लीडर डॉ. भावना सिंह, NIRF समन्वयक डॉ. बृजेश कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज, कार्यालय अध्यक्ष श्री सीताराम, श्री सुरेंद्र कुमार तथा श्री रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से सभी को भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण तथा अपने संवैधानिक कर्तव्यों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के संकल्प के साथ हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.