8:19 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

उसहैत थाने में संविधान दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

बदायूं के उसहैत थाने में मनाया गया संविधान दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

केशव गुप्ता

बदायूं। उसहैत थाना परिसर में गुरुवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों को संविधान दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ उसके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। पुलिस की जिम्मेदारी है कि संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए आमजन के साथ न्यायपूर्ण, पारदर्शी और संवेदनशील व्यवहार किया जाए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ भी दिलाई।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने और उसके आदर्शों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस मौके पर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रामकुमार, रणवीर सिंह और प्रदीप कुमार दुबे सहित अभिषेक कुमार, शेखर जावला, अरविंद कुमार, कपिल कुमार, अमित कुमार, नरेश, सोवित कुमार, महेंद्र एवं थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.