7:07 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

सड़क पर रफ्तार नहीं, समझदारी चाहिए… देवनागरी कॉलेज में बच्चों ने सीखे जिंदगी बचाने वाले नियम

सड़क पर रफ्तार नहीं, समझदारी चाहिए… देवनागरी कॉलेज में बच्चों ने सीखे जिंदगी बचाने वाले नियम।

उझानी (बदायूं) 26 नवंबर ।

एक छोटी सी गलती… और जिंदगी भर का पछतावा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को देवनागरी पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने बच्चों को यही समझाया कि सड़क पर चलना है तो नियमों के साथ चलना होगा।

कार्यक्रम में पहुंचे टीएसआई मुरारी लाल साहू ने कहा – हेलमेट सिर की शान नहीं, जान की रक्षा है। बिना हेलमेट बाइक चलाना मतलब मौत को दावत देना है।

हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बच्चों को बताया कि आज सबसे ज्यादा हादसे मोबाइल और तेज रफ्तार की वजह से हो रहे हैं। गाड़ी चलाते समय मोबाइल को जेब में रखो, हाथ में नहीं।

कांस्टेबल कोशिंदर कुमार ने प्रैक्टिकल करके दिखाया – जेब्रा क्रॉसिंग पर कैसे चलें, रेड लाइट पर कहां रुकें और सड़क कैसे पार करें।

बच्चों ने लिया संकल्प – नियम तोड़ेंगे नहीं-कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राममोहन शर्मा व निदेशक संकेत मोहन शर्मा एडवोकेट ने टीएसआई मुरारी लाल साहू का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

प्रबंधक राममोहन शर्मा ने कहा – बच्चों को आज से ही नियम सिखाएंगे तो कल ये बड़े होकर जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। निदेशक संकेत मोहन शर्मा ने कहा – सड़क सुरक्षा सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, हर परिवार की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया – हम हेलमेट पहनेंगे, नियम मानेंगे, और दूसरों को भी मानने के लिए कहेंगे।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.