48 दिन बाद भी न्याय का इंतजार, सरकारी जमीन और नाले पर कब्जे के खिलाफ धरना जारी
बदायूं। ग्राम जूनीइया (बटला दौलत) निवासी प्रेमवती और भगवान दास पिछले 48 दिनों से जमीन और सरकारी नाले की भूमि पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में धरने पर बैठे हैं। धरना दे रहे लोगों ने प्रशासन से कब्जा हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
धरने का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, वार्ड 27 नई सराय स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे नाले की जमीन पर अतिक्रमण से जलभराव और आवागमन की समस्या होने की बात भी उठाई गई।
धरने में प्रेमवती, भगवान दास, बी. येशुदास, शरीफ, यादवेंद्र यादव, शिवम यादव, नूरुद्दीन, नौशाद, अजीम मिस्त्री, भूदेव कश्यप, अनवार शाह और मुन्ना सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com