8:29 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

दिव्यांग मजदूर को नहीं मिला पीएम आवास योजना का लाभ

दिव्यांग मजदूर को नहीं मिला पीएम आवास योजना का लाभ, सचिव पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप

बदायूं। उसावां ब्लॉक के उसहैत क्षेत्र के ग्राम मसूदपुरा निवासी एक दिव्यांग मजदूर ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने पर नाराजगी जताई है। युवक ने ग्राम पंचायत सचिव पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की जांच कराने और आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

पीड़ित का आरोप है कि पात्र होने के बावजूद उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास नहीं मिला। उसका कहना है कि सचिव की ओर से गलत रिपोर्ट लगाए जाने के कारण वह योजना के लाभ से वंचित रह गया।

दिव्यांग मजदूर ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पात्रता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.