7:07 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- घर में घुसकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की नीयत का आरोप

।

उझानी (बदायूं) 25 नवंबर ।

मोहल्ला साहूकारा में सोमवार शाम करीब 8 बजे एक युवक को घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर कोतवाली उझानी में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पीड़ित के पिता मनोज कुमार पुत्र सुंदरलाल निवासी मोहल्ला साहूकारा, उझानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 23 नवंबर शाम करीब 8 बजे आरोपी बृजेश यादव, हरिओम, जुगेंद्र और अर्जुन पुत्रगण महीपाल यादव निवासी मोहल्ला अहिरटोला, उझानी उनके घर में घुस आए।

आरोप है कि चारों ने मिलकर उनके लड़के संदीप माहेश्वरी पुत्र मनोज कुमार को रंजिशन जान से मारने की नीयत से लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारा-पीटा और घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। मारपीट में संदीप को गंभीर व प्राणघातक चोटें आई हैं।

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह को सौंपी गई है। इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.