3:57 pm Monday , 23 November 2026
BREAKING NEWS

सात फेरों का वादा…

सात फेरों का वादा, आज भी वैसा ही प्यार — निलांशु और नंदिता की सालगिरह पर भावुक हुआ पूरा परिवार।

उझानी (बदायूं) 23 नवंबर ।

कुछ रिश्ते कागज़ पर नहीं, किस्मत से लिखे जाते हैं। ऐसा ही एक रिश्ता है निलांशु और नंदिता का। आज उनकी शादी की सालगिरह पर पूरा अग्रवाल परिवार ही नहीं, पूरा उझानी भावुक हो गया।

सुबह का नज़ारा ही कुछ और था। दम्पति ने सबसे पहले अपने मम्मी-डैडी के पैर छुए। पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने अपने लाडले बेटे निलांशु और बहू नंदिता को सीने से लगा लिया। मां की आंखों में आंसू थे, पिता के चेहरे पर गर्व था। उन्होंने कहा — तुम दोनों हमेशा ऐसे ही साथ रहो, यही हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद है।

आशीर्वाद के बाद घर में जश्न का माहौल बन गया। केक कटा, मिठाइयां बंटीं, फूलों की बरसात हुई। परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के स्टाफ और बच्चों ने भी अपने डायरेक्टर सर और मैम को फूलों के गुलदस्ते देकर बधाई दी। बच्चों ने कहा — सर-मैम की जोड़ी सबसे बेस्ट है।

निलांशु अग्रवाल ने एपीएस इंटरनेशनल स्कूल को उझानी की शान बना दिया है। लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान उनका संस्कार है। और नंदिता अग्रवाल — हर सुख-दुख में, हर मोड़ पर, छाया बनकर साथ खड़ी रहने वाली जीवनसंगिनी।

लोग कहते हैं — इस जोड़ी को देखकर लगता है, सात फेरे सिर्फ रस्म नहीं थे, वो एक वादा था, जो आज भी उतनी ही शिद्दत से निभाया जा रहा है।

सुबह से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फेसबुक, व्हाट्सएप पर लोग फोटो लगाकर लिख रहे हैं — *Happy Anniversary Nilanshu & Nandita Ji, आप दोनों की जोड़ी हमेशा सलामत रहे।

नगर के लोगों ने कहा — ऐसी जोड़ी भगवान सबको दे। दोनों का प्यार, समझदारी और एक-दूसरे के लिए सम्मान आज के जमाने में मिसाल है।

BDN INDIA परिवार की ओर से एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर निलांशु अग्रवाल व नंदिता अग्रवाल को शादी की सालगिरह की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं। आपका प्यार ऐसे ही दिन-दूना, रात-चौगुना बढ़ता रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.