3:57 pm Monday , 23 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- फायनेंस के नाम पर गुंडागर्दी, चालक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज।

उझानी- फायनेंस के नाम पर गुंडागर्दी, चालक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज।

उझानी (बदायूं) 23 नवंबर ।

उझानी में फाइनेंस के नाम पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंडी समिति गेट के पास कैंटर रोककर चालक को घेरकर पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार प्रार्थी धीरज तोमर पुत्र सोमपाल, निवासी ग्राम संजरपुर वालजीत, थाना उझानी ने बताया कि 17 नवंबर को शाम करीब 5.30 बजे वह अपनी आयशर कैंटर गाड़ी से बुटला बोर्ड बाजार से मिर्च भरकर लौट रहा था।

आरोप है कि ग्राम छतुईया के सर्वेश पुत्र विश्राम ने अपने साथियों के साथ मिलकर छतुईया रेलवे क्रॉसिंग से उसका पीछा किया और मंडी समिति उझानी गेट के पास गाड़ी रोक ली।

तहरीर में आरोप है कि फाइनेंस की किश्त बकाया होने की बात कहकर गाली-गलौज की गई और फिर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसे चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद पीड़ित किसी तरह कोतवाली पहुंचां और तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंडी गेट पर बीच सड़क पर हुई इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। अब सबकी नजर पुलिस की जांच पर टिकी है।

—

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.