तेज रफ्तार रोडवेज बस ने युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
केशव गुप्ता
बदायूं। जालंधरी सराय स्थित चामुंडा चौक पर शनिवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नदीम निवासी चामुंडा चौराहा के रूप में हुई है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com