भाजपा पूर्व नगराध्यक्ष ने की प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात 
बिल्सी ! नगर के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण भेंट के दौरान उन्होंने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक हालातों, जमीनी स्तर की गतिविधियों और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बिल्सी क्षेत्र में मोहित गुप्ता का कार्यकाल हमेशा से एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाता है। उनकी सबसे बड़ी ताकत यही रही कि वे हर सुख-दुख और संगठनात्मक कार्यों में अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले। बूथ स्तर से लेकर मंडल तक कार्यकर्ताओं का सम्मान, आपसी समन्वय और जनता की समस्याओं के प्रति सक्रियता ने बिल्सी में पार्टी को एक मजबूत आधार देने का काम किया।
बिल्सी, जो ऐतिहासिक और व्यावसायिक रूप से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, वहाँ जमीनी मुद्दों और जनभावनाओं को प्रदेश नेतृत्व तक पहुँचाना हमेशा अहम रहा है। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व से यह संवाद बिल्सी की संगठनात्मक और राजनीतिक दिशा के लिहाज से सकारात्मक माना जा रहा है!
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com