2:44 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी -खेत पर काम कर रहे किसान पर भाले से हमला, मुकदमा दर्ज

।

उझानी बदांयू 20 नवंबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव तौलकपुर में खेत पर काम कर रहे किसान पर भाले से हमला कर घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित हरविलास पुत्र मेहताव निवासी तौलकपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 नवंबर की शाम करीब 6 बजे वह अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी गांव ललुईया नगला निवासी गोपी पुत्र हाकिम वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसने भाले से हमला कर दिया।

हमले में हरविलास के गुम चोटें आईं। शोर सुनकर आरोपी के भाई मनोज और गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि अगर लोग नहीं बचाते तो आरोपी दूसरा भाला भी मार देता।

पीड़ित का आरोप है कि घर लौटते समय आरोपी ने रास्ता घेरकर जान से मारने, देख लेने और गांव में न रहने देने की धमकी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.