2:44 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- पैमाइश के बाद बनी ठियाबंदी उखाड़ने पर विवाद, चार के खिलाफ मुकदमा

।

उझानी बदांयू 20 नवंबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरवारा में खेत की ठियाबंदी उखाड़ने और गाली-गलौज व धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राकेश कुमार को सौंपी गई है।

पीड़ित ओमवीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अहिरवारा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां बसंता देवी पत्नी स्व. रघुवीर सिंह के नाम गांव संकरी जंगल स्थित खेत गाटा संख्या 415/0.989 है। राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में 18 अगस्त 2025 को पैमाइश कराकर पक्की ठियाबंदी कराई गई थी।

आरोप है कि विपक्षी ईश्वरपाल पुत्र रामसहाय, राजवली पुत्र मुरली, वीरपाल पुत्र धर्मसिंह और जयसिंह पुत्र जगराम निवासीगण अहिरवारा ने जबरन दबंगई से उनकी ठिये उखाड़कर फेंक दिए और रोज गाली-गलौज करने लगे।

पीड़ित का कहना है कि 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर जब उसने दोबारा ठिये लगाने का प्रयास किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए झगड़ा-फौजदारी और मारपीट पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.