।
उझानी 20 नवंबर ।
नगर के एक मोहल्ला में पार्लर से घर लौट रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर की शाम करीब 6.30 बजे वह अपना पार्लर बंद करके घर जा रही थी। रास्ते में मोहल्ले का ही एक युवक नशे की हालत में मिला। आरोप है कि उसने युवती को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए।
विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से युवती के दाएं हाथ पर प्रहार किया, जिससे उसे चोट आई। युवती जब घर की तरफ भागी तो आरोपी ने उसके कान पर थप्पड़ मार दिया, जिससे कान के पर्दे में चोट आने से उसे सुनाई देना बंद हो गया। मारपीट के बाद युवती वहीं गिर गई। मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे जमीन से उठाया, तब वह घर पहुंची।
पीड़िता का आरोप है कि जाते समय भी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करता रहा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com