2:34 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में कल खाटूनरेश निशान पूजन और भव्य शोभा यात्रा

उझानी (बदायूँ)।

20 नवम्बर 2026 को श्री श्याम मन्दिर, जजपुरा, उझानी के तत्वावधान में निशान पूजन एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

शोभा यात्रा प्रातः 8:00 बजे श्री श्याम भवन, कॉलेज रोड, उझानी से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री श्याम मन्दिर, जजपुरा, तक जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु निशान लेकर भजन-कीर्तन करते हुए चलेंगे। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

दोपहर 12:00 बजे से श्री श्याम मन्दिर, जजपुरा, में विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा। इसमें कस्बे व आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

रात्रि 8:00 बजे से हनुमान गढ़ी मन्दिर प्रांगण, स्टेशन रोड, उझानी में रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। जागरण में जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक मनीष गर्ग एवं दिल्ली के भजन गायक राहुल सांवरा अपनी भजन प्रस्तुति देंगे।

आयोजन में मधुर भजनामृत, अखण्ड ज्योति, छप्पन भोग व भव्य श्रृंगार जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.