12:28 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में नैना स्वीट्स की मिठाई में फफूंदी मिलने का आरोप, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज

बदायूं में नैना स्वीट्स की मिठाई में फफूंदी मिलने का आरोप, परिवार की बिगड़ी तबीयत; जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज


बदायूं। शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान प्रतिष्ठान नैना स्वीट्स से खरीदी गई मिठाई में फफूंदी मिलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मिठाई का सेवन करने के बाद एक ही परिवार के कई सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवपुरम गली नंबर-2 निवासी बृजनंदन लाल गुप्ता पुत्र शिव सहाय गुप्ता के परिवार ने नैना स्वीट्स से मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचकर जब मिठाई को तोड़ा गया तो उसके अंदर सफेद और हरे रंग की फफूंदी दिखाई दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मिठाई का मावा और उसकी सतह खराब अवस्था में थे। परिवार के सदस्यों द्वारा मिठाई का सेवन करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत का विवरण:

शिकायत संख्या: 40014926060559

शिकायत दिनांक: 18 नवंबर 2026

संबंधित विभाग: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश शासन

अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है। इस घटना ने शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिठाइयों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नोट: मिठाई में फफूंदी मिलने और परिवार की तबीयत बिगड़ने संबंधी बातें शिकायतकर्ता के आरोपों पर आधारित हैं। विभागीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.