बदायूँ: 17 नवम्बर। जनगणना-2027 के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने जनसामान्य से अपील की है कि वे स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्वगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकास भवन में बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक घंटे रिपोर्ट प्राप्त कर कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि स्वगणना अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके और अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित हो।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com