12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में रोजगार मेले में 223 युवाओं का चयन

सहसवान में रोजगार मेले में 223 युवाओं का चयन
14 कंपनियों ने लिया प्रतिभाग, 515 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
बदायूँ: 17 नवम्बर। जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान परिसर में किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सहसवान विक्रान्त यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने आए अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार की उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी तथा युवाओं को इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
रोजगार मेले में कुल 14 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 515 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार में प्रतिभाग किया, जिनमें से 223 युवाओं का चयन/शॉर्टलिस्ट किया गया। इस अवसर पर प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान के प्रबंधक आमोद कुमार रैण्डर, उपप्रबंधक सुरेश चन्द्र सक्सेना, प्रधानाचार्य रामसहाय बिन्द, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त यादव तथा कौशल विकास मिशन के विकासखंड परियोजना प्रबंधक अंकित यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अंकित यादव ने किया। रोजगार मेले में नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन तथा जिला सेवायोजन कार्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.