12:41 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

दलित समाज की एकजुटता पर जोर, सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

बिल्सी। नगर के आर्य समाज रोड स्थित पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के आवास पर दलित समाज एकता सम्मेलन हुआ। इसमें बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के दलित समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता कई मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही है। आदित्य यादव ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और प्रदेश को विकास को रास्ते पर ले जाएगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जनता के लिए अपेक्षित काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि सपा का जनाधार बढ़ रहा है और नए लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। अभी किसी प्रत्याशी का टिकट तय नहीं हुआ है। टिकट का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। फिलहाल सभी का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। आदित्य यादव ने कहा कि जब-जब श्रवण समाज, ब्राह्मण और सामान्य वर्ग के लोगों ने सपा का साथ दिया है, तब-तब प्रदेश में पार्टी की सरकार बनी है और सभी वर्गों को सम्मान मिला है।
सम्मेलन से पहले कार्यकर्ताओं ने सांसद आदित्य यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक आरके शर्मा, हाजी मुशर्रफ अली उर्फ बिट्टन, हाजी अजमल खान, सर्वेश यादव, रामेश्वर शाक्य, देवेंद्र सिंह गौतम, डोरीलाल बघेल, सोनू माथुर, दीपक शर्मा, प्रेमनाथ अरुण, उमेश गौतम, चेतन यादव, सहित बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.