12:41 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पुनः शहर अध्यक्ष बने मुन्ना लाल सागर का कांग्रेस जनों ने किया स्वागत


आज ,दिनांक 16 नवंबर 2026 बदायूं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक बार पुनः शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने पर मुन्नालाल सागर भव्य स्वागत कांग्रेस जनों ने किया।
शहर कांग्रेस कार्यालय पर मुन्नालाल सागर का स्वागत करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य रहे एवं कांग्रेस के विभिन्न पदों पर दायित्व संभाल चुके मुन्नालाल सागर को पुनः बदायूं शहर का अध्यक्ष मनोनीत करने पर हम सभी कांग्रेस हाई कमान का आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने एक कर्मठ आदमी को शहर कांग्रेस कमेटी का दायित्व पुनः मुन्ना लाल सागर को दिया।
नवनियुक्त शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने मुन्ना लाल सागर ने कहा कि मुझे कांग्रेस के हाई कमान जो दायित्व सोंपा है मैं निश्चित रूप से हाई कमान की अपेक्षाओं पर पूरा उतरने की कोशिश करूंगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा की हम सभी कांग्रेसी मुन्नालाल के साथ शहर कांग्रेस कमेटी संगठन में पूरा कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव ने कहा कि पूर्व में भी कई दायित्व कांग्रेस में संभाल चुके मुन्नालाल सागर इस दायित्व को भी बहुत मजबूती के साथ निर्वाहन करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता नदीम अहमद, एडवोकेट सुभाष यादव एडवोकेट,रंजीत यादव नीरज यादव, विकल यादव अखिलेश यादव ,अवधेश यादव बालक राम, राजेश यादव, नरेश पाल,शोएब अहमद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.