5:47 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: ब्लूमिंगडेल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, शिक्षकों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

‘बाल दिवस’ के अवसर पर ब्लूमिंगडेल स्कूल, बदायूँ में विविध रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बाल दिवस बड़े हर्षाेल्लास से मनाया गया। दोनों शाखाओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा परिसर बच्चों की मुस्कान व उल्लास से गूंज उठा। मुख्य शाखा में दिवस का प्रारंभ विशेष प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें अध्यापक-अध्यापिकाओं ने प्रेरणादायक गीत, कविताएँ व देशभक्ति से जुड़े प्रस्तुतिकरण देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इसके बाद बच्चों के लिये उनके शिक्षकों ने मंच पर नाटक, कविता-पाठ, वादन, समूह गान, नृत्य, क्विज़ एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी सभी बच्चों ने दिल खोलकर आनंद लिया।

शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों के लिए एक विशेष असेंबली का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को मज़ेदार गतिविधियों, कविताओं और गीतों के माध्यम से बाल दिवस का महत्व बताया गया। इसके बाद बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ ऊर्जावान संगीत पर नृत्य किया, जिसका सभी ने आनंद उठाया।
विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता, संचालक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता तथा श्वेता मेंहदीरत्ता ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए बाल दिवस के महत्व को रेखांकित किया।
प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह राठौर ने बच्चों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और मानवीय मूल्यों पर चलने की प्रेरणा दी। उप-प्रधानाचार्य श्री परशुराम मिश्रा ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अविस्मरणीय दिवस पर कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, प्रदीप बत्रा, सबा, मृणाल सक्सेना, रश्मिी रावत, सुषमा वर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिठाइयाँ बाँटकर किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.