5:47 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

विराट बजरंग दल ने पेश की मानवता की मिसाल, बेसहारा गौ माता को रेस्क्यू कर पहुंचाया गौशाला

विराट बजरंग दल ने पेश की मानवता की मिसाल, बेसहारा गौ माता को रेस्क्यू कर पहुंचाया गौशाला

बदायूं। गौ सेवा और गौ रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विराट बजरंग दल की टीम ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया। सड़क किनारे काफी दिनों से बेसहारा अवस्था में पड़ी गौ माता को संगठन के कार्यकर्ताओं ने रेस्क्यू कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया।

सूचना मिलते ही विराट बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गोल्डी गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए गौ माता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष गोल्डी गुप्ता ने कहा कि गौ माता की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। किसी भी बेसहारा गौ माता को सहायता की जरूरत होगी तो विराट बजरंग दल के कार्यकर्ता हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.